भरुआ सुमेरपुर। मुंडेरा के पूर्व प्रधान के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले दबंग भाइयों के खिलाफ पुलिस में देर रात प्राण घातक हमला करने का मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में दबिश दी। मुकदमा दर्ज होने की भनक पाकर तीनों भूमिगत हो गए हैं।
मुंडेरा के पूर्व प्रधान गणेश शंकर विद्यार्थी गांव निवासी एक गरीब विधवा के जमीन विवाद में मदद कर रहे थे। इससे दूसरा पक्ष पूर्व प्रधान से रंजिश मान बैठा था। बुधवार सुबह पूर्व प्रधान खेत जुतवाने के लिए ट्रैक्टर वाले से बात करने जा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के जगभान उर्फ छोटलाला यादव,सधुवा यादव व कल्लू यादव ने रास्ते उन्हें घसीट कर फाटक के अंदर ले जाकर हाथ पैर बांधकर जमकर मारा पीटा और अमानवीय हरकत करते हुए लहूलुहान कर दिया था। (संवाद)