राठ। अधिवक्ता भवन में अधिवक्ता संघ की आकस्मिक बैठक हुई। अध्यक्ष नवल किशोर नगायच ने कहा अधिवक्ता संघ 25 साल से कैंप कोर्ट की स्थापना के लिए संघर्षरत है। तीन वर्ष पूर्व हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश के आदेश पर अधिवक्ता संघ ने न्यायालय के लिए साज सज्जा सहित भवन उपलब्ध करा दिया था।
महामंत्री सुरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा आज तक कोर्ट की स्थापना नहीं हुई। बैठक में निर्णय लिया कि गरीब जनता को सुलभ न्याय प्रदान करने के लिए जब तक एसीजेएम कोर्ट की स्थापना नहीं होती अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। लक्ष्मीप्रसाद स्वर्णकार, मकरध्वज सिंह, जुगल किशोर तिवारी, हरीशंकर रावत, अरविंद राजपूत, जगदीश अड़जरिया, सुरेश राजपूत, भागीरथ प्रजापति आदि अधिवक्ता रहे। (संवाद)