फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भाई-बहन के झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला

Thu, 05 Dec 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे का ऊंछा थोक में नरही मार्ग नेहा चौराहा के समीप भाई-बहन के झगड़े की सूचना पाकर पहुंची 112 पुलिस टीम पर सिरफिरे युवक ने पत्थर से हमला कर दिया। हमले में मोबाइल टीम की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के नरही मार्ग में पंचमढ़ी के पीछे रहने वाली हैदरी बेगम ने 112 नंबर को फोन करके भाई-बहन के मध्य झगड़े की सूचना दी थी। सूचना पाकर 112 की मोबाइल टीम बाइक से मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे विक्की अली को दबोच कर थाने लाने की कोशिश की।
इसी बीच वह डायल 112 टीम के चुंगल से छूट गया और पत्थर उठाकर बाइक में मार दिए। इससे बाइक के आगे का लगा वाइजर ब्लॉक टूट गया। युवक ने 112 टीम के सिपाही दिलीप कुमार पटेल व पायलट गिरजा शंकर को भी पत्थर मारकर घायल करने की कोशिश की।
विज्ञापन

दोनों ने किसी तरह से बचाव करके घटना से थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने युवक को दबोच कर थाने ले आई।
दारोगा हरी सिंह का कहना कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है और आए दिन पड़ोस में हंगामा करके लोगों को परेशान करता है। युवक ने बहन के साथ मारपीट की थी। इसी सूचना पर पुलिस उसे पकड़ने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें