फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल मैच का आयोजन राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने खेल कौशल का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान नितिन, अनुज कुमार, वीर प्रताप सिंह, शिवम तिवारी समेत अन्य खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा का परिचय दिया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। क्षेत्ररक्षण पर भी चयनकर्ताओं की नजर रही।
इस दौरान हमीरपुर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी अहम अली खान (नावेद) ने खिलाड़ियों के खेल का मूल्यांकन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करने और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी। इस दौरान क्रिकेट कोच बीरू यादव, अध्यापक सोनू सिंह व शाकिब सिंह समेत अन्य खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें