फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बैडमिंटन कोर्ट पर खिलाड़ियों का जोश, सक्षम व अभय चैंपियन

विज्ञापन
फोटो 31 एचएएमपी 16- युगल वर्ग में कोर्ट पर प्रदर्शन करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
फोटो 31 एचएएमपी 16- युगल वर्ग में कोर्ट पर प्रदर्शन करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन



- रोमांचक रहा दोनों वर्गों का फाइनल मुकाबला, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 57 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर सोमवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई। फाइनल मुकाबला रोमांच से भरा रहा। अंडर 14 एकल वर्ग के खिताबी मुकाबले में सक्षम ने और अंडर 19 में अभय ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया।

बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ खिलाड़ी राजकुमार त्रिवेदी ने किया। जिला उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर सम्मानित किया। अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग की इस प्रतियोगिता में एकल और युगल मुकाबलों में 57 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एकल वर्ग के अंडर 14 का फाइनल मुकाबला सक्षम शुक्ला व अनुजकान्त के बीच हुआ। दोनों खिलाड़ियों के बीच शुरुआत से ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले गेम में सक्षम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए बढ़त बनाई, लेकिन अनुजकांत ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। नेट के पास बेहतरीन ड्रॉप शॉट और कोर्ट के पिछले हिस्से से लगाए गए तेज स्मैश ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। आखिरी क्षणों में सक्षम शुक्ला ने 15-11 के अंतर से फाइनल मुकाबला जीत लिया। अंडर 19 के एकल वर्ग का फाइनल मुकाबला अभय सिंह व नवदीप के बीच खेला गया। शुरुआती दौर में नवदीप ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए बढ़त बनाई, लेकिन उसे कायम नहीं रख पाए। अभय सिंह न शानदार वापसी की और फाइनल मुकाबला 21-16 के अंतर से जीत लिया।
विज्ञापन





रोमांचक रहा युगल वर्ग का फाइनल मुकाबला

युगल वर्ग अंडर 14 का फाइनल मुकाबले में अर्थव और अनुजकान्त की जोड़ी ने बेहतरीन खेल दिखाया। शुरुआती दौर में हर्ष और अंश की जोड़ी ने भी अच्छा प्रयास किया। एक समय दोनों जोड़ी बराबर अंक पर थी।आखिरी वक्त में अर्थव और अनुजकान्त ने बेहतरीन ड्रॉप शॉट दिखाते हुए 13-10 से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरा मुकाबला अंडर-19 वर्ग का हुआ। नवदीप व अनुज की जोड़ी का मुकाबला हर्ष और अर्थव से हुआ। नवदीप व अनुज ने तेज स्मैश, सटीक रिटर्न और नेट प्ले के बीच बेहतरीन खेल दिखाते हुए मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन




विजेता व उपविजेताओं को मिला पुरस्कार
विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन हरजिंदर सिंह संधू ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान कहा कि खेल में भी बहुत अवसर है, बशर्ते यहां भी आपको कड़ा परिश्रम करना होगा। प्रतियोगिता के आयोजन में जिला व्यायाम शिक्षक राघवेन्द्र सिंह गौर, शुभम, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी अब्दुल मतीन, धर्मेंद्र दीक्षित, पारितोषिक दीक्षित, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार, जीतेंद्र सिंह यादव, अश्विन, रितेश कुमार, प्रिंस, रंजीता द्विवेदी, शुभ वर्मा के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें