फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: प्लाट के विवाद में दो पक्षों में चटकी लाठियां, आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के श्रीगायत्री विद्या मंदिर के बगल में खाली पड़े प्लाट में कब्जा करने की गरज से दो पक्षों में दोपहर को जमकर लाठियां चटक गई। घटना में छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कस्बा निवासी ब्रह्मनारायण तिवारी व बब्बू कुशवाहा के मध्य श्रीगायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बगल में खाली पड़े एक प्लाट में कब्जे का विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों का दावा है कि यह भूमि उनके पूर्वजों की है। बब्बू कुशवाहा ने टिन टप्पर लगाकर कब्जा किए हुए है। शनिवार को ब्रह्मनारायण तिवारी, उदित नारायण तिवारी, जगदीश नारायण तिवारी मौके पर पहुंचे और प्लाट में कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो जाने से जमकर लाठियां चटकी।
घटना में ब्रह्मानारायण तिवारी, उदित नारायण तिवारी, जगदीश नारायण तिवारी एवं दूसरे पक्ष के बब्बू कुशवाहा, चंद्र प्रकाश कुशवाहा, रमेश कुशवाहा गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्का इंचार्ज राहुल मिश्रा ने बताया की जमीन का विवाद है। मामले की जांच की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें