हमीरपुर जिले के मौदहा में पिता ने सौ रुपये नहीं दिए तो पुत्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। क्षेत्र के छिरका गांव निवासी हेमराज (27) पुत्र दृगपाल ने पिता से सौ रुपये मांगे थे। पिता ने पैसे न होने की बात कह मना कर दिया था। चाचा बलबीर ने बताया कि हेमराज ने बताया कि भतीजे ने पैसे मांगने की बात बताई थी। उसने पैसा दिलाने का भरोसा दिलाया था। लेकिन देर शाम वह घर से निकल गया और जान दे दी। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि वह मानसिक कमजोर था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।