फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पिकअप व डंपर में भिड़ंत, सड़क पर बिखरी गेहूं की बोरियां

विज्ञापन
फोटो 07 एचएएमपी 22 राठ में दुर्घटनाग्रस्त पिकअप व सड़क पर पड़ी गेहूं की बोरियां। संवाद
विज्ञापन
राठ। उरई मार्ग पर बृहस्पतिवार को मौरंग लदे डंपर से गेहूं भरी पिकअप की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जबकि चालक व परिचालक बच गए। पिकअप के पलटने से गेहूं की बोरियां सड़क पर बिखर गईं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव निवासी अरविंद व कछवाकलां गांव के अरशद पिकअप में 60 बोरी गेहूं लादकर जा रहे थे। वहीं लखनऊ के धीरेंद्र राजपूत टोला खंगारन से डंपर में मौरंग लादकर खलासी पिंटू के साथ लखनऊ जा रहे थे। उरई रोड पर इंडस वैली पब्लिक स्कूल के पास गलत दिशा से जा रही पिकअप सामने से आ रहे मौरंग लदे डंपर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में पिकअप सड़क किनारे पलट गई। वहीं डंपर सड़क किनारे मकान के दीवार से जाकर टिक गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पहुंची जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें