फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राठ के लिए बस न मिलने पर लगाया जाम

Mon, 12 Oct 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ जाने के लिए रोडवेज डिपो पर घंटों इंतजार के बाद बसें न मिलने से नाराज यात्रियों ने बस स्टॉप के पास जाम लगा दिया। इस बीच एक बस के आते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में झड़प भी हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को दूसरे चरण के लिए सरीला व गोहांड ब्लाक में मतदान होना है। इसके चलते परिवहन डिपो की बसों का अधिगृहण किया गया है। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार शाम से कई यात्री राठ जाने के लिए बस स्टाप में बस का इंतजार करते रहे। कई घंटे बीत जाने के बाद जब बस नहीं आई तो यात्रियों का सब्र टूट गया। मूसानगर से आए राजू ने बताया कि उसे राठ जाना है।

वह तीन घंटे से बस का इंतजार कर रहा है। इसी तरह अमर बिवांर जाने के लिए परेशान रहा। वहीं महिला कृष्णा ने कहा कि उसे सिकरी गांव जाना है। कमलेश भी पत्नी आशा और बच्चे को लेकर बस का इंतजार करते थक गया। परेशान यात्रियों ने डिपो के एआरएम के खिलाफ नारेबाजी कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इसी बीच कानपुर से राठ जाने वाली एक बस जैसे ही स्टाप पर आई, उसमें चढ़ने के लिए अफरा तफरी मच गई। एआरएम केपी सिंह ने बताया कि चुनाव डयूटी में बसों का अधिग्रहण किया गया है। बताया कि कानपुर से आने वाली बसें ही राठ की ओर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें