फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े मानदेय की डमी चेक मिली

विज्ञापन
फोटो17एचएएमपी 31- अनुदेशक को बढ़े हुए मानदेय की डमी चेक सौंपते अतिथि। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय की डमी चेक सौंपी गई। चेक मिलते ही सभी अनुदेशकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति और नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने किया। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया। जिले के कुल 307 अनुदेशकों में से 15 को डमी चेक प्रदान की गई। इनमें कामता प्रसाद राजपूत, प्रतिभा पाण्डेय और प्रवीण कुमार आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया जिसमें कामता प्रसाद राजपूत को चेक मिलते देख साथी झूम उठे। राज्यसभा सांसद ने अनुदेशकों के शिक्षा में योगदान की सराहना की।
सदर विधायक ने कहा कि बढ़ाया गया मानदेय केवल आर्थिक मदद नहीं है। यह अनुदेशकों के परिश्रम और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में अनुदेशकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। मुख्य विकास अधिकारी ने इसे समाज के प्रति समर्पण कहा। बीएसए आलोक सिंह ने बच्चों के भविष्य संवारने में उनके योगदान को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें