फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: स्कूल से घर लौट रहे 8वीं के छात्र के अपहरण की सूचना से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के एक स्कूल में पढ़कर भाई के साथ लौट रहे 8वीं के छात्र के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद निकला। पुलिस ने पिता के मोबाइल नंबर की लोकेशन निकाली तो बच्चा उसी के पास मिला। 24 घंटे बाद बच्चे के मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

धनपुरा गांव निवासी संगीता 15 साल के बड़े बेटे और आठवीं में पढ़ने वाले छोटे बेटे कृष्णा (13) और के साथ मायके में रहती हैं। उसका पति अतुल से विवाद चलता है। मंगलवार को दोनों बच्चे शहर स्थित स्कूल में पढ़ने गए थे। छुट्टी के दौरान लौटते समय बड़ा बेटा घर लौटा तो कृष्णा को बाइक सवार व्यक्ति द्वारा अगवा कर ले जाने की सूचना दी। इसपर परिजन में खलबली मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती पूछताछ में संगीता ने पति से विवाद की बात बताई। इसपर पुलिस ने पति की लोकेशन निकाली जो कुछ समय पहले बच्चों के स्कूल के पास ही मिली। 24 घंटे बाद पुलिस ने कृष्णा को सुमेरपुर में रहने वाले अतुल के घर से बरामद कर लिया। कोतवाली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि छात्र को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसकी मां को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें