हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नूर शहीद बाबा इलाके में कब्रिस्तान में एक पुरानी कब्र से सोमवार रात को अजगर का झुंड निकल पड़ा।
एक साथ कई अजगर निकलने से स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने छोटे-बड़े 20 अजगर पकड़े हैं। वन विभाग की टीम द्वारा अजगर पकड़ने का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा हैै।
वन रेंजर डीएन पांडेय ने बताया कि कब्रिस्तान के पास रहने वाले लोगों ने सूचना दी थी। अजगरों को वन ब्लॉक कनौटा के जंगल में छोड़ा गया है। इस दौरान वन रक्षक संजय, अनूप मौजूद रहे। (संवाद)