फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गहरौली में 24 दिन बाद पंचायत सचिव की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। ग्राम विकास अधिकारी के निलंबन के 24 दिन बाद गहरौली ग्राम पंचायत को नया सचिव मिल गया। जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी ने 23 सितंबर को ग्राम पंचायत अधिकारी जयराम कुशवाहा को पंचायत का दायित्व सौंपा। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

दो सितंबर को गहरौली की गोशाला में गोवंश से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ था। इस पर तीन सितंबर को जिला प्रशासन और तहसील स्तर के अधिकारियों ने गोशाला का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान गोशाला तक पहुंचने वाला रास्ता दलदल से भरा था। अधिकारियों को ग्रामीणों के साथ पैदल गोशाला जाना पड़ा था। जांच में जिला विकास अधिकारी नवीन गुप्ता ने ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप कुमार को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया था। अब ग्राम पंचायत में विकास कार्य आगे बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें