फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हाईवे पर चढ़ते समय नाले की छत में धंसा ओवरलोड डंपर

विज्ञापन
फोटो 13 एचएएमपी 14- सुमेरपुर में हाईवे चढ़ते समय धंसा डंपर। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। बालू भरा ओवरलोड डंपर सोमवार की रात बस स्टैंड के पास बांदा मार्ग से हाईवे पर चढ़ते समय नाले की छत में धंस गया। इससे बांदा मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में चालक ने हाइड्रा मशीन की मदद से डंपर को बाहर निकलवाया और मौके से चला गया।
विज्ञापन

सोमवार देर रात बालू से लदा बिना नंबर का ओवरलोड डंपर हाईवे पर चढ़ रहा था। नाले की छत पर चढ़ते ही डंपर उसमें धंस गया। घटनास्थल के ठीक बगल में होटल बना हुआ है। डंपर के धंसने से वहां अफरातफरी मच गई। होटल में खाना खा रहे लोग घबराकर बाहर की ओर भागने लगे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। इस दाैरान यातायात बाधित होने से राहगीरों को दूसरे रास्तों से होकर हाईवे पर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें