फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर ओवरफ्लो, 200 बीघे फसल जलमग्न

Wed, 02 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
मौदहा में मौदहा डेम की नहर के ओवर फ्लो होने से खेतों में भरा पानी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अभी तक पानी को तरस रही मौदहा बांध की नहरों में पानी छोड़ा गया तो वे ओवरफ्लो हो गईं। सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गईं। अकेले मकरांव गांव में 200 बीघे फसल जलमग्न हो चुकी है।
विज्ञापन

कई सालों से फसलें बर्बाद होने से वैसे ही किसान आर्थिक रूप से टूट चुका है। इस वर्ष अच्छी बारिश होने से किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद बंधी है।

किसी तरीके से महंगे बीज खरीदकर किसानों ने बुआई की है। लेकिन खेतों के पलेवा के लिए मौदहा बांध से छोड़ा गए पानी से पाटनपुर का मकरांव माइनर ओवरफ्लो हो गया। इससे किसानों की मटर, लाही, अलसी व चने की बोई गई फसलें जलमग्न हो गईं हैं। मकरांव गांव निवासी कृषक शिवदास ने बताया कि उसने पांच बीघा खेत में अलसी की फसल कई दिनों पहले बोई थी जो जम आई थी। वह नहर के पानी से डूब गई है।

इसी तरह सज्जन मिश्रा ने बताया कि चार बीघे की लाही डूबी है। इसी तरह रज्जन मिश्रा की लाही की फसल, आनंदीलाल की तीन बीघा मटर की फसल, रामऔतार सिंह की चार बीघा लाही की फसल जलमग्न हो चुकी है। वहीं, बरदानी यादव, लल्लू  सिंह, जगमोहन, विद्या देवी आदि आधा सैकड़ा किसानों की फसलें जलमग्न हुई हैं।
विज्ञापन


माइनर में पानी उसी गति से चालू है। जो खेत अभी बोए नहीं गए। वह भी तालाब बन गए हैं। जिससे इनमें समय से फसल नहीं बोई जा सकेंगी। उन्होंने राजस्व विभाग से मांग की है कि उनकी फसलों की क्षति का आंकलन कराएं और क्षति का मुआवजा दें। ताकि खेतों में गेहूं की बुआई कर सकें।

उधर, मौदहा डैम के सहायक अभियंता फूलचंद्र का कहना है कि किसान ही खेतों में अनाप शनाप पानी लगा रहे हैं। किसान कहते हैं कि खेत लंबे समय से सूखे पड़े हैं, इसलिए पूरी तरह तर कर रहे हैं। उनकी नहरों के फटने से खेतों में पानी नहीं भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें