फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर : उगते सूर्य को अर्घ्य दिया, गाये छठी मैया के गीत

विज्ञापन
सुमेरपुर में गायत्री तपोभूमि में सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा पाठ करती व्रती महिलाएं। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। छह महापर्व पर सोमवार को व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर लोक कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। प्रसाद वितरण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

कस्बे के तपोभूमि प्रांगण के गायत्री गंगा घाट पर तड़के ही व्रत करने वाली महिलाएं परिवार के लोगों के साथ पहुंच गईं। घाट छठी मइया के गीतों से गूंजता रहा। सूर्य को अर्घ्य देकर फल, मिष्ठान, दूध, गंगाजल, गन्ना आदि अर्पण कर विधि विधान से पूजन किया। इसके बाद सभी को प्रसाद बांटा गया।
भारतीय व्यापार मंडल और ई-रिक्शा संघ ने व्रत रखने वालों को फल वितरित किए गए।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी न होने से लोगों में नाराजगी दिखी। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पुलिस कर्मी बिना वर्दी के घाट पर मुस्तैद थे।

सुमेरपुर में गायत्री तपोभूमि में पूजा पाठ के दौरान सेल्फी लेती महिलाएं। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें