फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर : 31 दुकानों की जांच, 12 नमूने भरे, सात को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/राठ। अधिक दाम पर डीएपी बेचने और जबरन नैनो यूरिया देने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद जिले भर में 31 दुकानों की जांच की गई। खाद के 12 नमूने भरने के अलावा सात दुकानदारों को नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी हरीशंकर और तहसीलदार अभिनव चंद्रा ने राठ में दुकानों पर जांच की। कृषि अधिकारी ने बताया कि 13 दुकानों में जांच की और चार नमूने भराए हैं।
अन्नदाता कृषि सेवा केंद्र, पवन खाद भंडार, आईएफएसडीसी कृषक सेवा केंद्र बंद मिला। मौन साधना कृषि सेवा केंद्र, राहुल खाद भंडार, एंग्री इंक्शन कृषि केंद्र में अभिलेख अपूर्ण थे। इन दुकानों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार यादव ने पांच दुकानों का निरीक्षण किया। उनहें कहीं अनियमितता नहीं मिली।
विज्ञापन

मौदहा तहसील में नौ दुकानों की जांच हुई और आठ नमूने भरे गए। सदर तहसील में पांच दुकानों की जांच की गई। सरीला तहसील में चार दुकानों की जांच की गई। एक दुकानदार को नोटिस दिया गया है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में सभी प्रकार की खाद की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कोई विक्रेता बोरी में छपे मूल्य से अधिक में खाद बेचे तो किसान कंट्रोल रूम के नंबर 8468015884 पर शिकायत जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें