फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मां की मौत, पुत्र गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भआसुमेरपुर। बांकी गांव में घर की छत पर लटकी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मां-बेटे झुलस गए। पत्नी और बेटे को बचाने में घर मुखिया भी झुलस गया। सभी को पीएचसी ले जाया गया। जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बेटे को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बांकी गांव निवासी राजमिस्त्री रज्जन श्रीवास की पत्नी रामकली (40) अपने पुत्र कन्हैया (16) के साथ घर की छत पर लकड़ी के पटरे रख रहीं थी। इसी बीच अचानक एक पटरा छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। जिससे मां-बेटे झुलस गए। उन्हें बचाने पहुंचा रज्जन भी झुलस गया। तीनों को पीएचसी ले जाया गया। जहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान रामकली की मौत हो गई।
कन्हैया को कानपुर रेफर किया गया। पड़ोसी राजेंद्र सिंह ने बताया कन्हैया को होश नहीं आया है। उसका हैलट में उपचार चल रहा है। रज्जन का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्राम प्रधान बाबूराम यादव ने बताया मां-बेटे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए हैं। लाइन को हटाने के लिए कई बार विद्युत विभाग से शिकायत की गई है, लेकिन विभाग ने सुनवाई नहीं की। अवर अभियंता रवींद्र कुमार साहू ने बताया छत के ऊपर शौचालय का निर्माण चल रहा था। सरिया हाईटेंशन लाइन के टकराने से हादसा हुआ है। जांच की जा रही है जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जर्जर तार टूटने से जानवर की मौत
मौदहा। बडा कसौड़ा, मिर्दहा और बनियोटा में वर्षों पुरानी जर्जर लाइनें पड़ी थी। जो सप्ताह में कम से कम चार बार अवश्य टूटती थी। इतना ही नहीं तार टूटने के बाद अक्सर दूसरी लाइन पर गिर जाते थे। शनिवार सुबह कसाई मंडी में तार टूटकर जमीन पर गिर गया। एक जानवर करंट से मर गया। इसके बाद विभाग ने जर्जर लाइनों को बदलने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें