फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में नदी में डूबा युवक, मौत, बेतवा नदी के पुल की कोठी के पास मछली पकाते हुई घटना

विज्ञापन
बेतवा नदी के पास घटना स्थल पर मृतक के भाई मनीष से घटना की जानकारी लेते कोतवाल एसपी पटेल। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर बेतवा पुल की कोठी के नीचे शराब पीने के बाद मछली पकाने के दौरान फूलारानी मोहल्ला निवासी एक युवक संदिग्ध हालात में नदी में डूब गया। युवक को उसके साथियों ने बाहर निकाला। एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के भाई ने साथियों पर मारपीट कर नदी में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फूलारानी मोहल्ला निवासी मनीष ने बताया उनका छोटा भाई सतीश (23) पुत्र कालीचरन अविवाहित था। दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। बताया लॉकडाउन के बाद घर लौटा था। गुरुवार को मोहल्ले के पप्पू, शनि, डगरु सहित अन्य लोगाें के साथ सतीश हाईवे पर स्थित बेतवा नदी के पुल की पहली कोठी पर गए थे। वहीं दोपहर करीब दो बजे उसके भाई के साथ सभी लोगों ने मछली बनाई, इस दौरान शराब भी पी गई।
बताया मौके पर शराब की कई शीशियां मिलीं हैं। मनीष ने बताया वह सुबह एक मकान की पुताई करने गया था। आरोप लगाया नशेबाजी में उसके भाई के साथ मारपीट कर नदी में फेंका गया है। जिससे उसकी मौत हुई है। उधर पुलिस हिरासत में लिए गए पप्पू ने बताया सतीश ज्यादा नशे में होने से कोठी के फाउंडेशन से गिर गया था।
विज्ञापन

इस पर शनि ने उसे नदी में कूदकर बाहर निकाला और एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले गए। सूचना पर कोतवाल एसपी पटेल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया पप्पू को हिरासत में लेकर मामले की जानकारी की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही मौत की सही जानकारी हो सकेगी।

मृतक सतीश का फाइल फोटो।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें