राठ। व्यापार मंडल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर निलंबित हुए शिक्षक के समर्थन में डेढ़ दर्जन से अधिक शिक्षकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। शिक्षक के निलंबन को एकतरफा कार्रवाई बताते हुए निरस्त करने की मांग की है। ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा व्यापार मंडल के कुछ पदाधिकारियों ने शिक्षक असलम इकराम पर झूठा आरोप लगाया है।
शिक्षक के खिलाफ झूठी शिकायत कर मुकदमा दर्ज करा दिया है। मुकदमे को आधार बनाते हुए शिक्षक को बिना जांच के ही निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में व्यापार मंडल के कुछ पदाधिकारी सोशल मीडिया पर शिक्षक व शिक्षा विभाग की छवि खराब कर रहे हैं। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में निलंबन आदेश निरस्त करने की मांग की गई है।
ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, भुवनेश्वर राजपूत, जगत सिंह, जितेंद्र सिंह, भगत सिंह, महेश कुमार, जयप्रकाश सिंह, प्रेमनारायण, रवि त्रिपाठी, राजबहादुर राजपूत, ओमप्रकाश, महेश कुमार, जितेंद्र आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद