फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं के छात्र ने कुएं में कूदकर जान दी, मां के मोबाइल चलाने से मना करने पर उठाया कदम

विज्ञापन
राठ पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। मां ने मोबाइल चलाने से मना किया तो नाराज 10 वर्षीय बालक ने कुएं छलांग लगा दी। परिजन उसे इलाज के लिए झांसी ले जा रहे थे, तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

चिकासी के अतरा गांव निवासी रामजीवन ने बताया उनका पुत्र रमन (10) गांव के ही एक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। कोरोना संक्रमण के कारण ढाई माह से विद्यालय बंद है, इसलिए वह मोबाइल चलाता रहता था। मंगलवार सुबह 10 बजे उसकी मां ने ज्यादा मोबाइल चलाने से मना किया तो नाराज बालक ने घर के पास ही कुएं में छलांग लगा दी।
यह देख ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला और गोहांड में सीएचसी भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। उन्होंने बताया झांसी पहुंचते ही बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

रामजीवन ने बताया वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है, उनकी पत्नी सिलाई का काम करती है। दो पुत्रों में बड़ा बेटा इंटर का छात्र है। थानाध्यक्ष चिकासी आरके पटेल ने कहा किसी ने थाने में सूचना नहीं दी है।
किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या
गहरौली। इमलिया गांव निवासी एक किसान ने मंगलवार रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं उसके भाई ने जहर खिलाने का आरोप लगाया है।
मुस्करा के इमलिया गांव निवासी राम अवतार राजपूत (42) ने मंगलवार रात परिजनों के सो जाने के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर दरोगा दिलीप सिंह पहुंचे और जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना को लेकर गांव में कई प्रकार की चर्चाएं हैं।
राम अवतार की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन पत्नी से अनबन होने से वह मायके में रहती है। कुछ दिन पूर्व उसने अपना खेत बलकट (ठेके) पर दिया था। जिसमें विवाद हो गया।
उसके भाई धर्मपाल ने बताया वह चार थे। बड़े भाई रामसजीवन की मौत हो चुकी है। राम अवतार की पत्नी अनीता दिव्यांग है। उन्होंने बताया उसके भाई को किसी ने जहर खिला दिया है। जिससे उसकी मौत हुई है।
युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
राठ। शराब के लती युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उपचार को ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। चिकासी थाने के चंदवारी गांव निवासी हरगोविंद (33) पुत्र स्व.परशुराम ने बुधवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। चचेरे भाई हरीशंकर ने बताया कि उपचार के लिए उरई ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई।
बताया कि मृतक शराब का लती था। शराब के नशे में ही उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया । जिससे उसकी मौत हुई है। मां ध्यानवती के नाम पर करीब आठ बीघा कृषि भूमि है। मृतक उक्त जमीन पर खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी पूनम, पुत्र चिराग व कुनाल का रो रो कर बुरा हाल है। सीएचसी से कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें