फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से दो किशोर व वृद्ध झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के बिरखेरा गांव में खेत में लगाई गई तारबाड़ी में किसान ने अन्ना पशुओं के रोकथाम के लिए हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ा रखा था। शनिवार सुबह दो किशोर व एक वृद्ध करंट की चपेट में आकर झुलस गए। बिरखेरा गांव निवासी सीताराम का खेत आबादी से सटा हुआ है। इसमें फसल बचाने के लिए खेत में चारों तरफ तारबाड़ी लगा रखी है। अन्ना पशुओं से फसल बचाने के लिए किसान ने खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से एक तार फंसाकर तारबाड़ी में करंट दौड़ा रखा था।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 10 बजे तारबाड़ी में उतरे करंट की चपेट में आकर गांव निवासी करन बाल्मीकि, रत्ती उर्फ रतीराम एवं बाबू झुलस गए। पीड़ितों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों किशोरों को सदर अस्पताल भेजा गया है। जबकि वृद्ध बाबू का उपचार गांव में ही कराया गया। उसकी हालत अब ठीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें