फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ चुनाव की सरगर्मियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। स्थानीय अधिवक्ता संघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। बुधवार को नाम वापसी का पहला दिन होने पर किसी ने अपना नाम वापस नहीं लिया, जबकि गुरुवार इसका अंतिम दिन है। अध्यक्ष पद पर तीन व अन्य पदों पर प्रत्याशी खड़े होने से अधिवक्ता मतदाताओं के बीच संपर्क अभियान भी तेज हो गया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ चुनाव के वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष चुनाव अधिकारी मजहरउद्दीन ने बताया कि तहसील में 122 अधिवक्ता सदस्य हैं, जो आगामी पांच नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए मतदान में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के तहत 15 अक्तूबर को प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ था। आपत्ति के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 अक्तूबर को पूरा हो गया और इसी के बाद 21 अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी।
24 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद पांच नवंबर को शाम चार बजे तक मतदान होगा और इसी के बाद उसी दिन मतगणना व परिणामों की घोषणा की जाएगी। अध्यक्ष पद पर जव्वाद अली, हयात अहमद खान, किशोरी लाल प्रभाकर तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर छोटेलाल यादव, रघुवीर वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश यादव, श्रीनारायण, उपाध्यक्ष पद पर इंद्रपाल, मोहम्मद हमीद तथा महामंत्री पद पर कृष्ण कुमार, राजकुमार राजपूत, कोषाध्यक्ष पद पर विजय कुमार प्रजापति, रमाकांत प्रजापति, संयुक्त सचिव पद के लिए मुकेश कुमार, शिवबरन वर्मा, कृष्ण कुमार यादव, कमलेश कुमार व राजबहादुर चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें