फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खुला नाला बना जानलेवा, बाइक समेत सिपाही गिरा

विज्ञापन
फोटो 04 एचएएमपी 41- नाले में गिरे सिपाही को निकालते मोहल्लेवासी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के आदर्श नगर मोहल्ले में बुधवार शाम खुले नाले के कारण बड़ा हादसा होने टल गया। किसी काम से जा रहे एक सिपाही अभिषेक कुमार की बाइक अचानक लबालब भरे नाले में जा गिरी, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे और बाइक को सुरक्षित बाहर निकाला। मोहल्ले की सड़क किनारे कई फीट चौड़ा और गहरा नाला खुला पड़ा है। नाले पर न स्लैब है, न बैरिकेडिंग और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। जलभराव के कारण नाला दिखाई नहीं दे रहा था जिससे सिपाही की बाइक सीधे उसमें जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें