फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कांग्रेसियों ने की रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं के समाधान को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को रेल महाप्रबंधक प्रयागराज के नाम संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक को सौंपा। नगर अध्यक्ष अहमद हसन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नई ट्रेनों के संचालन और मौजूदा सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई।
विज्ञापन

ज्ञापन में चित्रकूटधाम-कर्वी से बांदा, रागौल और कानपुर होते हुए दिल्ली तक ट्रेन चलाने तथा भोपाल-खजुराहो से छतरपुर, महोबा, बांदा, रागौल और कानपुर होते हुए लखनऊ तक नई रेल सेवा शुरू करने की मांग की गई। साथ ही कानपुर-मानिकपुर मेमू में कोच बढ़ाने, स्टेशन परिसर में लिफ्ट लगाने और अधूरे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कराने की मांग रखी गई। कानपुर-लखनऊ से आने वाली ट्रेनों को लाइन खाली होने पर प्लेटफॉर्म नंबर दो के बजाय एक पर लाने की मांग भी की गई ताकि बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और महिलाओं को परेशानी न हो। यहां पर शफकत उल्ला राजू, जाकिर बब्बन, एडवोकेट रिजवान, बाबू रंगा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें