फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

Thu, 28 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। हमीरपुर-कालपी फोरलेन में बीती रात डिवाइडर से एक  बाइक टकरा गई जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। एक हालत नाजुक होने पर उसे चिकित्सकों ने कानपुर रिफर कर दिया। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बाइक सवार की हेलमेट न लगाने से गंभीर चोटें आई।   कस्बा निवासी आलोक (24) पुत्र रामदास, मनोज (18) पुत्र कमतू अपने महोबा निवासी रिश्तेदार अजय (20) पुत्र श्यामबाबू के साथ गुरुवार को महोबा से कस्बे आ रहे थे। बीती रात हमीरपुर कालपी फोरलेन पर पतारा श्रमदान के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक सड़क के बीच बने डिवाइडर से भिड़ गई जिससे तीनों बाइक सवार गंभीर रूप घायल हो गए।

 राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। हालत नाजुक होने पर अजय को कानपुर रिफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाद में मनोज व आलोक की हालत भी गंभीर होने पर उन्हें भी कानपुर रिफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें