फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कार व बाइक की आमने सामने टक्कर में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। कार व बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह सिर पर हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

कस्बा थाना क्षेत्र के बसवारी और दामुपुरवा गांव के बीच शाम सात बजे एक बाइक सवार की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्कुरा पहुंचाया। यहां पर डॉ. शिवजी गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसकी पहचान उसके मोबाइल से की। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी ने बताया कि पहचान थाना चरखारी के नटर्रा गांव निवासी पजन राजपूत (42) के रूप में हुई। बताया गया कि पजन सिंह हमीरपुर की ओर आ रहा था। कार किसी वाहन को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार की आमने सामने टक्कर हो गई। घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि बाइक सवार नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें