फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल

Sat, 20 Aug 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
घायल बबलू को इलाज के लिए झांसी ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राठ क्षेत्र के तीन स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक अधेड़ की मौत और छह लोग घायल हो गए। बाइक सवार बिना हेलमेट यात्रा कर रहे थे, जिससे उनके सिर में चोटें आईं हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दो की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


गुरुवार रात जालौन जिले के कैलिया थाने के चमरूआ गांव निवासी राजेश (42) पुत्र रामदयाल अपने रिश्तेदार वीरेंद्र पुत्र रामलाल के साथ रक्षाबंधन पर सरीला में एक नातेदार के घर जा रहा था। रात करीब नौ बजे जरिया थाने के बौखर गांव के पास सामने से आ रहे चंडौत गांव के एक अन्य बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार राजेश की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य बाइक सवार चंडौत निवासी अरविंद और धर्मेंद्र पुत्रगण बद्री भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष जरिया ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दूसरी घटना शुक्रवार की दोपहर बाद राठ उरई मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास हुई।
विज्ञापन


जरिया थाने के करही गांव निवासी बबलू पुत्र रामकुमार अहिरवार रक्षाबंधन पर अपनी ससुराल मढैया झिन्नावीरा गांव गया था। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे वह बाइक पर पत्नी रिंकी को लेकर गांव जा रहा था। राठ उरई मार्ग पर कस्बे से दो किमी दूर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे आपे ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों दंपति घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बबलू के सिर चोटें आईं हैं।

जबकि रिंकी के एक पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। बबलू की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया। वहीं गुरुवार की रात राठ-उरई मार्ग पर कुम्हरिया गांव निवासी करन पुत्र रामकिशन बाइक से गिरकर घायल हो गया। हेलमेट न लगाने के कारण बाइक सवारों के सिर में चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें