कुरारा। सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए कस्बा निवासी रामविलास श्रीवास ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा किसी भी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र न खरीदे जाने से उनका निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है।
नामांकन प्रक्रिया ब्लॉक सभागार में नोडल अधिकारी कानूनगो अशोक निगम, बैंक मैनेजर बीएन उपाध्याय एवं फील्ड ऑफीसर आलोक श्रीवास्तव की मौजूदगी में संपन्न करायी गई। इस दौरान रामविलास श्रीवास ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी में अपना पर्चा दाखिल किया।
इस मौके पर भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, गणेश यादव, किशन व्यास, ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, चेयरमैन आशारानी कबीर, कामता कुशवाहा, राजेंद्र श्रीवास, देवेंद्र सिंह, मोहन कुशवाहा, दिनेश आदि मौजूद रहे।