फोटो28एचएएमपी- 26सिर पर जवारा लेकर निकलती महिलाएं। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
गहरौली (हमीरपुर)। दसवीं के दिन कस्बे में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ जवारा जुलूस निकाला गया। जुलूस में देवी भक्त सांग छिदवा कर चल रहे थे, तो वहीं महिलाएं अपने सिर में जवारा लेकर देवी गीत गाते हुए चल रहीं थी।। दर्जनों घोड़े और बैंड बाजों के बीच भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
शनिवार को परंपरा के अनुसार चैत्र नवरात्रि की दसवीं के दिन गांव में जवारा जुलूस निकाले जाने की परंपरा है, उसी परंपरा के अनुसार गांव के ड़ढा मुहाल, नवादा क्वाट मुहाल में अलग-अलग वर्गों की टीम द्वारा जवारे रखे जाते हैं। सभी लोग दोपहर बाद से जवारा लेकर गांव की विभिन्न रास्तों से होकर क्वाट मुहाल के साधन सहकारी समिति मैदान में एकत्र हुए। जुलूस के दौरान महिलाएं सर में जवारे रखकर देवी भक्त गाते हुए चल रही थीं, तो वहीं पुरुष देवी भक्त अपने गालों में भारी बजनी सांग छिदवा कर भी चल रहे थे। देवी मां के जयकारों गुंजयमान होते रहे। सांग देखने के लिए लोग छतों पर बैठे रहे। नृत्य कर रहे घोड़ा टीम में पहला पुरस्कार पाने की होड़ देखने को मिली।