फोटो 26 एचएएमपी 30-सुमेरपुर की तपोभूमि के गायत्री गंगा घाट पर छठ पर्व के व्रतियों द्वारा बनाई ग
- फोटो : आयोजक
भरुआ सुमेरपुर। छठ पर्व के दूसरे दिन व्रतियों ने तपोभूमि के गायत्री गंगा घाट पर मिट्टी की वेदियां बनाई। सोमवार को इन्हीं वेदियों की पूजन करते हुए डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चन करेंगे। वही मंगलवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगे।
कस्बे में पूर्वांचल एवं बिहार आदि क्षेत्र के बहुत से परिवार रह रहे हैं। यह सभी लोग छठ पर्व बड़े धूमधाम से मनाते हैं। छठ पर्व के दूसरे दिन व्रती महिलाएं एवं पुरुष सूर्य के पूजन के लिए तपोभूमि के गायत्री गंगा घाट पर मिट्टी की वेदियां बनाई है। गोरखपुर के रहने वाले आदित्य जायसवाल व उनकी मां ममता जायसवाल ने बताया कि की छठ मैया की पूजा एवं व्रत अति महत्वपूर्ण है। यह धन-धान्य के साथ परिवार के सभी सदस्यों के दीर्घायु की कामना के लिए मनाया जाता है।
बताया कि सोमवार को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देखकर पूजा अर्चना की जाएगी। मंगलवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु छठ मैया का निर्जला व्रत रखते हैं।
वहीं व्यवस्थाओं को देखने के लिए रविवार की शाम सीओ फायर रेहान अली गायत्री गंगा घाट पर पहुंचे और नगर पंचायत के कर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।