फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राठ। हमीरपुर रोड पर साइकिल सवार वृद्ध को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। सीएचसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद असंतुलित बाइक ट्रैक्टर से टकराने पर दो युवक घायल हुए हैं।

कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव निवासी खूबचंद्र गुप्ता ने बताया मंगलवार दोपहर उनके पिता हरीचरन गुप्ता (80) साइकिल से राठ जा रहे थे। हमीरपुर रोड पर सांईं मंदिर के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में हरीचरन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं संतुलन बिगड़ने पर बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। जिससे उसमें सवार आईटीआई के छात्र सिसोलर थाने के पासून गांव निवासी महेंद्र कुमार (22) व मौदहा निवासी संदीप कुमार (20) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान हरीचरन गुप्ता की मौत हो गई। मृतक के नाम पर छह बीघा कृषि भूमि है। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के पौत्र रोहित गुप्ता की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें