फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने बंटवारा राशन

Wed, 15 Jun 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
सत्यापन अधिकारी ईओ बीपी यादव की मौजूदगी में राशन सामग्री का वितरण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यालय स्थित राशन की दुकानों में सत्यापन अधिकारियों ने सामग्री का वितरण कराया। नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण के लिए जिला प्रशासन ने सत्यापन अधिकारियों की तैनाती की है। वह राशन की दुकानों मेें जाकर सामग्री का वितरण कार्य करा रहे हैं। बुधवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीपी यादव ने मुख्यालय के रहुनियां धर्मशाला स्थित राजेश कुमार साहू की दुकान जाकर सभी पात्रों से आधार कार्ड की फोटो काफी लेने के बाद वितरण कार्य शुरू कराया। ताकि कि पात्र का हक कोई दूसरा न ले सके। पूर्ति निरीक्षक अमित त्रिवेदी ने बताया कि सभी राशन विक्रेताओं की दुकानों में वितरण की अलग अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। बताया कि जांच में कोई अपात्र राशन लेता पाया गया तो उसकी भरपाई कोटेदार व कार्डधारक से की जाएगी। बताया कि जिले में एक लाख चौरासी हजार पात्र गृहस्थी व 36 हजार 22 अंत्योदय कार्ड धारकों को चार माह तक नि:शुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा। कहा कि जो पात्र वंचित रह गए है उन्हें जल्द शामिल करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें