मौदहा तहसीलदार को ज्ञापन देते समाजसेवी।
- फोटो : अमर उजाला
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के युवाओं ने बुधवार को बिजली कटौती के विरोध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। शिवसेना ने हिंदुत्व की रक्षा के लिए ज्ञापन दिया। कस्बा निवासी प्रहृलाद सिंह, मुस्लिम अधिकार मंच के राका, सुंदरम सिंह, अंशू चौहान, श्याम सिंह, निशांत गुप्ता, प्रभात कुमार, सरदार यादव, अतर सिंह यादव, श्यामसिंह, राजा जनक सिंह, अजीमउद्दीन, बिपुल गुप्ता आदि ने ज्ञापन में कहा कि अनशन के समय अधिकारियों ने 18 घंटे बिजली हर दशा में देने का आश्वासन दिया था। इस समय 12 घंटे के आसपास बिजली मिल पा रही है। जबकि रमजान का महीना चल रहा है। समाजसेवियों ने चेतावनी दी कि सात दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा। उधर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन शिवसेना के नेताओं ने दिया है जिसमें हिंदू समाज की रक्षा के साथ कैराना सहित अन्य ऐसे मामलों को इंगित कर सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।