फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए पदाधिकारी व कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम के चेयरमैन बाबूराम निषाद, पूर्व सांसद भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजनारायण बुधौलिया व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशारानी कबीर ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की।
द्वितीय सत्र में कोरोना महामारी में पदाधिकारी, विधायक व सरकार में रहे मंत्रियों के स्वर्गवास पर श्रद्धांजलि दी गई। तृतीय सत्र में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व प्रदेश संगठन महामंत्री बंसल ने आगामी कार्यक्रम व अभियान पर चर्चा की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने विधानसभा चुनाव पर चर्चा भी की। प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। जिला महामंत्री गणेश यादव, सुमेरपुर पूर्वी मंडल प्रभारी रामदेव सिंह, शिव प्रकाश सिंह सेंगर, नरवेंद्र सिंह, जिला मंत्री किशन व्यास, आईटी जिला संयोजक सिद्धार्थ पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें