फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में नर्स का तबादला, जांच टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
= प्रसूता के शव को सीएचसी से रेफर करने का आरोप
विज्ञापन

= जच्चा बच्चा की मौत में अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

राठ (हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मैटरनिटी विंग में प्रसव के बाद प्रसूता और नवजात बच्ची की मौत के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्टाफ नर्स का तबादला सीएचसी छानी कर दिया है। वहीं, घटना की जांच के लिए टीम गठित की गई है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार यादव ने बताया कि जरिया थाना क्षेत्र के मनकहरी गांव निवासी संध्या यादव पत्नी पंकज यादव 11 नवंबर को प्रसव के लिए सीएचसी आई थीं। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे उनका प्रसव हुआ। प्रसव के बाद नवजात बच्ची व प्रसूता की मौत हो गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने जांच टीम गठित की है। जांच में घटना के कारणों और स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर नवजात बालिका व प्रसूता की मौत मामले में प्रसूता केे पति ने शुक्रवार को एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। जरिया थाने के मनकहरी गांव निवासी पंकज यादव ने बताया कि 11 नवंबर की रात दो बजे प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी संध्या (25) को सीएचसी में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे प्रसव होने पर नर्सों ने बताया कि जच्चा बच्चा स्वस्थ हैं। हालांकि उन्हें पत्नी व बच्ची से नहीं मिलने दिया गया। दोपहर एक बजे बच्ची की मौत की जानकारी दी। इसके बाद भी पत्नी से नहीं मिलने दिया और कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

दो बजे नर्स ने बताया कि पत्नी की हालत खराब है और उसे बाहर ले जाएं। आरोप लगाया कि अस्पताल स्टाफ ने लापरवाही बरती और दोपहर 2.50 बजे एंबुलेंस से उरई के लिए भेजा। 3.50 बजे एंबुलेंस ने उरई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां जांच करने पर डॉक्टरों ने चार घंटे पहले ही पत्नी की मौत होने की बात कही। मामले में जांच व कार्रवाई की मांग की गई। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण ज्ञात होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें