फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हरे पेड़ों की अवैध कटान के खिलाफ जारी हुए नोटिस

Sat, 01 Jun 2024 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। हरे पेड़ों की अवैध कटान के खिलाफ प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी ने कस्बे की फर्मों को नोटिस भेज कर दस दिनों में जवाब तलब किया है। साथ ही एसडीएम सदर को पत्राचार करके खसरा सत्यापन का आग्रह किया है।
विज्ञापन

जिले में हरे वृक्षों की अवैध कटान को रोके जाने के लिए पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे धीरु ने अधिकारियों को पत्राचार करके मुहिम शुरू की है। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी इफ्तिखार खान ने कस्बे की फर्म मां भगवती ट्रेडर्स, फहीम वुड, फरमान टिंबर, फैजान उद्योग, गुप्ता वुड एंड कॉरपोरेशन आदि को नोटिस भेज कर दस दिन में खरीदी गई लकड़ी के खसरा आदि अभिलेख तलब कर जवाब मांगा है। रेंजर ने बताया कि उन्होंने 28 मई को नोटिस जारी करके आठ दिन तक रिकार्ड तलब किया है। रिकॉर्ड प्राप्त होने के बाद खसरा का सत्यापन राजस्व विभाग से कराया जाएगा। इसके लिए एसडीएम सदर को पत्राचार करके सहयोग मांगा गया है।
सभी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मंडी परिषद को पत्र भेजकर गेट पास लेने वालों की सूची पते सहित मांगी गई है। सूची मिलते ही सभी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वन विभाग की इस कार्यवाही से हरे पेड़ों में रात दिन चल रहा आरा थमता दिख रहा है। वहीं विभाग को जवाब देने में लकड़ी माफियाओं के पसीने छूट रहे हैं। क्योंकि अभी तक फर्जी अभिलेखों के सहारे यह पूरा खेल रात दिन शासन प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर किया जा रहा है। अब मामला फंसता देखकर किसानों से खसरा एकत्र कर बचाव के तरीके खोजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें