फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से नामित नोडल अधिकारी ने गोशालाओं का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। विकासखंड क्षेत्र के परछा गांव स्थित गो संरक्षण केंद्र का शनिवार को शासन से नामित नोडल अधिकारी ने निरीक्षण किया। परछा व मकरांव की गोशाला की व्यवस्था दुरुस्त देख खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

शनिवार को शासन स्तर से नामित नोडल अधिकारी संदीप कुमार ने परछा गांव के गो संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जहां केंद्र में 298 अन्ना मवेशी बंद मिले। यहां उन्होंने खाने पीने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां बड़ी संख्या में हरा चारा देख नोडल अधिकारी ने प्रसन्नता जाहिर की। इसी के बाद मकरांव गांव की गोशाला पहुंचे। जहां उन्हें 260 अन्ना मवेशी मौजूद मिले। इन दोनों स्थानों पर नोडल अधिकारी ने रख रखाव पर संतोष जाहिर किया। उनके साथ मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह, उप प्रमुख पशु चिकित्सा अधिकारी डा. सोम तिवारी, पशु चिकित्सालय के डॉ. विवेक, सहायक विकास खंड अधिकारी आरबी सिंह व बृजमोहन पटेल संबंधित गोशाला के पंचायत सचिव, प्रधान प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें