फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जंगली जानवर का नहीं लगा सुराग, ड्रोन से की जा रही निगरानी

Sat, 21 Sep 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। पाटनपुर में 25 भेड़ों को मौत के घाट उतारने वाले जंगली जानवर को पकड़ने में वन विभाग की टीमें असफल हैं।
विज्ञापन

वन विभाग की टीमें लगातार कॉबिंग कर रही हैं। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। साथ ही लोगों को अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। बीते शनिवार की रात को पाटनपुर गांव में रामनारायण पाल की 25 भेड़ों को जंगली जानवर ने मार डाला था।
इस घटना के बाद आयुक्त चित्रकूट धाम, डीआईजी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य वन संरक्षक आदि गांव पहुंचे थे और हिंसक जानवर को पकड़ने के निर्देश वन विभाग को दिए थे।
विज्ञापन

तब से हमीरपुर, सुमेरपुर, मौदहा रेंज के वनाधिकारी पाटनपुर, रोहारी, पिपरौंदा, अछरेला, बहरेला, इंगोहटा, बिदोखर पुरई, कम्हरिया, भरसवां, बण्डा आदि गांवों की सीमाओं पर कॉबिंग करके हिंसक जानवर की टोह ले रहे है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
वन विभाग की टीम क्षेत्र में ड्रोन कैमरे भी उड़ा रही है। उधर, बृहस्पतिवार की रातकिसी ने इंगोहटा की गोशाला में जंगली जानवर के घुसने की सूचना दे दी। इससे वन क्षेत्राधिकारी इफ्तिखार खान टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

इसी तरह शुक्रवार को वन विभाग की टीम बिदोखर पुरई पहुंची और गांव वालों से बातचीत करके गांव के समीप हिंसक जानवरों को देखे जाने के बावत पूछताछ की। वन विभाग की टीमें लोगों को अफवाहों से बचने के प्रति भी आगाह कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें