फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दो दिन से लापता युवक का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
फोटो 20 एचएएमपी13 लापता शिवम की फाइल फोटो। स्त्रोत परिजन ।
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। इंगोहटा गांव निवासी युवक दो दिन से लापता है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। परिजन ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

इंगोहटा निवासी सुशील कुमार प्रजापति के मुताबिक उनका बेटा शिवम कुमार (18) बीते 18 नवंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे घर से निकला था। शाम करीब आठ बजे वह इंगोहटा बस स्टैंड पर एक व्यक्ति के साथ जाता दिखाई दिया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। पिता के अनुसार, 19 नवंबर की सुबह 7:45 बजे शिवम ने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से फोन कर उनसे संपर्क किया था। बाद में उसी नंबर पर दोबारा कॉल करने पर नंबर ब्लॉक मिला। कुछ देर बाद उसी नंबर से एक ट्रक चालक से बात हुई। चालक ने बताया कि उसने शिवम को सुबह करीब सात बजे महोबा जिले के कबरई चौराहे पर उतारा था। इसके बाद से शिवम का कोई पता नहीं चल सका है। बेटे के लापता होने से परिजन परेशान हैं। पिता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई कर शिवम की तलाश करने और उसे सकुशल बरामद कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें