फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवित प्रमाण पत्र जमा करवाने को दस्तावेज का झंझट खत्म

Fri, 06 Nov 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जीवित प्रमाण पत्र जमा करवाने के लिए अब दस्तावेज का झंझट खत्म होने जा रहा है। पेंशनरों को अब जीवित प्रमाण पत्र जमा करवाने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। महज एक थंप इंप्रेशन से ही पेंशनरों का जीवित प्रमाण पत्र रिन्यू हो जाएगा।
विज्ञापन


जीवित प्रमाण पत्र जमा करने का कार्य अब ऑनलाइन होने जा रहा है। जल्द ही सुविधा संबंधित बैंकों में शुरू होने जा रही है। बैंक शाखाओं में योजना से संबंधित सॉफ्टवेयर डाला जा रहा है। डिजिटल इंडिया के तहत बैंकों में पेंशनरों के जीवित प्रमाण पत्र को ऑलनाइन किया जा रहा है। जिससे हर वर्ष पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र के लिए बैंक में जाकर औपचारिकताएं पूरी न करनी पड़े। संबंधित बैंक पेंशनर की आईडी बनाएगा।

 पेंशनर के मात्र थंप से ही आईडी जनरेट हो जाएगी। पेंशनर कहीं से भी बॉयोमीट्रिक मशीन के माध्यम से आईडी जनरेट कर सकेंगे। इससे संबंधित ऑप्शन आईडी में मौजूद रहेगी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो दिसंबर माह तक योजना के तहत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सभी पेंशनरों की आईडी संबंधित बैंक द्वारा बनाई जाएगी। केवल पेंशनर ही इस आईडी को थंप इंप्रेशन के माध्यम से खोल सकेंगे। जीवित प्रमाण पत्र रिन्यू न करवाने की सूरत में पेंशन संबंधित पेंशनर के खाते में नहीं आएगी।
विज्ञापन


पेंशनर को हर वर्ष जीवित प्रमाण पत्र जमा करवाने के लिए औपचारिकताओं के झंझट से निजात मिलेगी। महज थंप इंप्रेशन से आईडी जनरेट होगी। आईडी के माध्यम से जीवित प्रमाण पत्र रिन्यू हो जाएगा। पेंशनर कहीं से भी जीवित प्रमाण पत्र रिन्यू कर पाएंगे।
विज्ञापन

-सुबोध काला, मंडल प्रमुख हमीरपुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें