फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ब्लैक स्पॉटों पर प्रकाश न संकेतक बोर्ड

Fri, 19 Dec 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 19 एचएएमपी 04- नेशनल हाईवे पर स्थिति राठ तिराहा ब्लैक स्पॉट। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। कोहरा छाए रहने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ब्लैक स्पॉटो पर न प्रकाश व्यवस्था है और न ही संकेतक बोर्ड लगे हैं। कुछ स्थानों पर लगे संकेतक झाड़ियों में दब गए हैं। जिले के 25 ब्लैक स्पाॅटो में हाईवे पर अकेले 14 हैं।
विज्ञापन

बीते 11 माह में 335 सड़क हादसों में कुल 202 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। नेशनल हाईवे पर 42 मौतें हुई हैं। जनपद से निकले टू लेन कानपुर सागर हाईवे एनएच- 34 पर प्रतिदिन करीब 15 हजार वाहन फर्राटा भरते हैं। हाईवे पर कुछ प्वाइंट ऐसे हैं, जहां तीव्र मोड़, संकेतक लाइट की कमी है। कोहरे में यह समस्या और बढ़ रही है।
इसके अलावा अतिक्रमण के साथ सड़क किनारे खड़े ट्रकों के चलते अक्सर वाहन सवार हादसों का शिकार हो जाते हैं। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है।

फोटो 19 एचएएमपी 04- नेशनल हाईवे पर स्थिति राठ तिराहा ब्लैक स्पॉट। संवाद

फोटो 19 एचएएमपी 04- नेशनल हाईवे पर स्थिति राठ तिराहा ब्लैक स्पॉट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें