फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बरौली प्राथमिक विद्यालय में एक सप्ताह से बिजली नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। विकासखंड के बेरी ग्राम पंचायत के मजरा बरौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है जिससे बच्चों को भीषण गर्मी में पढ़ाई करनी पड़ रही है और पेयजल संकट भी खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

विद्यालय में बिजली न होने से पंखे बंद पड़े हैं, इसलिए बच्चे उमस भरी गर्मी में कक्षाओं में बैठने को मजबूर हैं। पेयजल के लिए छात्र दूसरे विद्यालय के हैंडपंप पर निर्भर हैं, जबकि मिड-डे मील बनाने वाली रसोइया भानवती को भी खाना बनाने के लिए दूसरे प्राथमिक विद्यालय से पानी लाना पड़ रहा है। प्राथमिक विद्यालय बरौली के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुराग सिंह ने बताया कि 13 जुलाई से बिजली आपूर्ति बाधित है। उन्होंने इसकी शिकायत अवर अभियंता को ज्ञापन देकर की थी, लेकिन अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई है।
विज्ञापन


जानकारी मिली है। जल्द ही लाइन सही कराकर विद्यालय में बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। - बीपी सिंह, अवर अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें