फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर नहीं, बारिश में टपकती छत

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। ग्राम सचिवालय में एक छोटे से कमरे में लाइब्रेरी चालू कर दी गई लेकिन संसाधनों के अभाव में छात्र परेशान हैं। यहां वाटर कूलर, कंप्यूटर सहित सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगाए गए हैं। बारिश में छत टपकती है। यहां कर्मचारी तक नियुक्ति नहीं किया गया है।
विज्ञापन

गहरौली कस्बा के ग्राम सचिवालय में संचालित डिजिटल मॉडल लाइब्रेरी की संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने गुरुवार को पड़ताल की। पड़ताल के दाैरान जमीनी हकीकत अलग ही नजर आई। यहां एक छोटे से कमरे में नौ छात्र पढ़ते मिले। किताबें चार अलमारी में व्यवस्थित ढंग से रखी थीं लेकिन कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं मिली। हालांकि कंप्यूटर टेबल उपलब्ध कराई गई हैं। शासन से पुस्तकालय में 896 किताबें उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें रामायण, महाभारत, गीता, सामान्य रोग, कैंसर, किशोरावस्था में बदलाव और तनाव से राहत, खेलकूद, बाल साहित्य सहित विभिन्न सरकारी नौकरी की तैयारी से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं।
रोजाना यहां करीब 20 छात्र पढ़ने को आते हैं। लाइब्रेरी के संचालन और देखरेख के लिए अलग से कोई कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया है। पंचायत सहायक सूरजभान ने बताया कि अधिकारी के निर्देशों के अनुसार ही काम कर रहे हैं। किसी की तलाशी लेने का कोई आदेश नहीं मिला है। छात्रों के पढ़ने का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक है लेकिन छात्र के हित में वह सुबह 8 बजे ही आकर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन

फोटो 24 एचएएमपी 15- सुहेल।
पुस्तकालय में जगह की कमी
कृषि विभाग में नाैकरी के लिए तैयारी कर रहे छात्र सुहेल ने बताया कि लाइब्रेरी एक छोटे कमरे में संचालित हो रही है। जगह की बहुत कमी है। विद्यालय समय को देखते हुए इसे सुबह 6 से शाम 6 बजे तक संचालित किया जाना चाहिए।

फोटो 24 एचएएमपी 16- अंकित साहू।
वाटर कूलर की हो व्यवस्था
एसएससी की तैयारी कर रहे छात्र अंकित साहू ने बताया कि बरसात के समय छत से पानी टपकता है। सुरक्षा की दृष्टि से लाइब्रेरी में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं हैं। वाटर कूलर की भी व्यवस्था होनी चाहिए और ही कोई कर्मचारी तैनात है।
विज्ञापन

वर्जन:
व्यवस्थाओं को ठीक कराने के लिए एडीओ पंचायत धर्मेंद्र पाल को निर्देश दिए गए हैं। वह यहां के प्रशासक भी हैं। -राजीव सिंह, बीडीओ मुस्करा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें