फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: वार्षिक परीक्षाओं के पहले दिन नौ हजार परीक्षार्थी गैरहाजिर

Tue, 17 Mar 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन मौखिक परीक्षाएं कराई गईं। कुल 89,353 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 80,418 छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं दीं। इनमें करीब नौ हजार छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


जिले में कुल 967 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें कुल 89,353 छात्र पंजीकृत हैं। परीक्षा के पहले दिन 80,418 परीक्षार्थियों ने मौखिक परीक्षाएं दी। वहीं, 8,935 छात्र अनुपस्थिति रहे हैं। सुबह पहली पाली 9:30 बजे से 11:30 तक कक्षा एक से पांच तक की मौखिक परीक्षा कराई गईं, वहीं कक्षा छह से आठ तक की संबंधित कला, कृषि व गृह शिल्पी की परीक्षाएं कराई गईं। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक खेल एवं शारीरिक शिक्षा व स्काउटिंग की परीक्षाएं कराई गईं।

बीएसए आलोक सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों में परीक्षाएं सुचारु रूप से संपन्न कराई गई हैं। पहले दिन मौखिक परीक्षा हुई हैं। मंगलवार को प्रथम पाली में गणित व दूसरी पाली में संस्कृत व उर्दू की परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें