फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पुरानी रंजिश में नौ राउंड फायरिंग, बचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के परछा गांव में रविवार देर शाम पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। पिता-पुत्र पर युवक को निशाना बनाकर नौ राउंड फायरिंग करने का आरोप है। गोलियों की तड़तड़ाहट से ग्रामीण घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

परछा गांव के बच्चा उर्फ शमसुद्दीन ने बताया कि गांव के सुम्मा से रंजिश है। रविवार शाम सुम्मा अपने बेटे बाबू के साथ बाइक से गांव पहुंचा। उन्हें देखते ही पिता-पुत्र ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया कि करीब नौ राउंड फायर किए। उन्होंने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। फायरिंग करके पिता-पुत्र मौके से भाग निकले। अचानक चली गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों में जा घुसे और गलियों में सन्नाटा फैल गया। सूचना पर कोतवाली से पुलिस फोर्स गांव पहुंच गया। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें