फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नौ इंसुलेटर जले, 11 घंटे शहर को नहीं मिली बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। आंधी और बारिश के चलते गुरुवार की शाम दशकों पुरानी जर्जर 33 केवी लाइन के नौ टॉप इंसुलेटर धड़ाम हो गए। इससे पूरे शहर की आपूर्ति ठप हो गई। सारी रात शहरवासी सड़कों पर चहलकदमी कर रात गुजारी। उमस भरी गर्मी और मच्छरों की मार से मासूम बच्चों के रोने चीखने की आवाजें रात भर घर आंगन में गूंजती रहीं। पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। हालांकि बिजली विभाग कड़ी मशक्कत कर 11 घंटे बाद आपूर्ति बहाल कर सका। तब कहीं जाकर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय को सुमेरपुर से आई 24 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन दशकों पुरानी है, जो जर्जर हालत में है। आए दिन फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। गुरुवार की शाम करीब छह बजे तेज आंधी व बारिश के चलते 33 केवी लाइन के नौ टॉप इंसुलेटर सुमेरपुर से नरायनपुर तक जल गए। इससे जिला मुख्यालय के 25 वार्डों की करीब 70 फीसदी आबादी अंधेरे में डूब गई। बिजली करीब 11 घंटे बाद बहाल हो सकी। इससे रात भर शहरवासी इस भीषण गर्मी व उमस में बिलबिलाते रहे।
मच्छरों के कारण नौनिहाल भी नहीं सो सके। लोगों के घरों से रात भर बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाजें आती रहीं। आपूर्ति ठप हो जाने से पेयजल में विपरीत असर पड़ा। शुक्रवार की सुबह पांच बजे बहाल हुई आपूर्ति के चलते कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। जो दोपहर दो बजे सप्लाई शुरू हो सकी। इससे लोगों को सुबह से दैनिक दिनचर्या में लगने वाला पानी भी नसीब नहीं हो सका। वहीं कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। हालांकि विद्युत विभाग रात भर कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल करा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें