फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पांच दिनों में छह डिग्री बढ़ा रात का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के कारण मौसम में गर्मी का असर बढ़ गया है। शुक्रवार को रात का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। बीते पांच दिनों में रात का पारा छह डिग्री तक बढ़ा है जबकि दिन का पारा दो डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन



मौसम जानकारों का कहना है कि फिलहाल मानसूनी बारिश के कोई संकेत नहीं हैं और तापमान में आगे भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप रही, जिससे दोपहर में सड़क पर आवागमन कम हो गया। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में सर्दी और बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं।



जिले में दोपहर तीन बजे हवा की दिशा पश्चिमी से पूरवा की ओर बदल गई, जिससे आसमान में हल्के बादल दिखाई दिए। कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा के प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि शुष्क पछुआ हवा के कारण तापमान बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान गमछे से चेहरा ढककर रखना चाहिए।
विज्ञापन




विशेषज्ञों का अनुमान है कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही मानसून आने की संभावना है, फिलहाल केवल कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। इस बीच, लोगों को गर्मी और उमस से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें