फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पड़ोसी महिला पर पुत्री को ले जाने का आरोप

Tue, 22 Aug 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के पंधरी गांव निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसी महिला पर नाबालिग पुत्री को रिश्तेदार के साथ भेज देने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

पंधरी गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री का पड़ोसी महिला के घर आना जाना रहता था। गत 20 अगस्त को सुबह महिला ने मेरी पुत्री को अपने घर बुलाया और एक सप्ताह से उसके घर पर रुके रिश्तेदार के साथ पुत्री को गांव से भेज दिया है। पुत्री घर से नकदी और जेवरात भी साथ लेकर गई है। जब वह पूछने महिला के घर गया तो उसने गाली गलौज करके घर से भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस से पुत्री को खोजने की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें