फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सफाईकर्मी के पुत्र से मारपीट, वीडियो बनाकर किया वायरल

Tue, 22 Aug 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। शहर में किराए पर रहने वाली सफाईकर्मी के पुत्र के साथ आधा दर्जन युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के मसगवां गांव निवासी उमा देवी ने बताया कि वह देवरा गांव में सफाई कर्मचारी है। बच्चों की पढ़ाई के लिए शहर के पठानपुरा मोहल्ला सागर तालाब के पास किराए के कमरे में रहती हैं। आरोप लगाया उनके पुत्र शिवम सिंह के साथ मोहल्ले के दो युवकों व उनके आधा दर्जन साथियों ने बुरी तरह से मारपीट की। आरोपी ने मकान मालिक के साथ भी मारपीट करने की धमकी दी। आरोप है दबंगों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें